अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने डॉ. पुकेश्वर वर्मा पर सोशल मीडिया पर शिकायत पत्र वायरल कर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत पत्र में नर्सिंग स्टाफ ने घटना की शिकायत अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉ. पुकेश्वर कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान समस्त स्टाफ व मरीज के परिजन के सामने चिल्ला कर डाटा करते हैं। वहीं नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि डॉ. पुकेश्वर का व्यवहार कोविड वार्ड व जनरल वार्ड में भी ठीक नहीं रहता है। नर्सिंग स्टाफों का कहना है कि अगर डॉ. पुकेश्वर अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तो वे ड्यूटी करने में असमर्थ होंगे।

Categorized in: