रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ डिप्लोमा उपअभियंता संघ के जिला अध्यक्ष एसके सिंह ने जल संसाधन विभाग में पदस्थ प्रभारी एसडीओ जल संसाधन सर्वेक्षण उप संभाग राजेंद्र सिंह के द्वारा गाली गलौज करने एवं एक्टो सिटी एक्ट में फसा दिए जाने की धमकी दिए जाने का शिकायत रामानुजगंज थाने में दर्ज कराया जिस पर राजेन्द सिंह के विरुद्ध धारा 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ डिप्लोमा उपअभियंता संघ के जिला अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि मुझे जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ एसडीओ एवम वरिष्ठ उपअभियंताओं ने बताया कि कार्यपालन अभियंता के द्वारा जूनियर उप अभियंता जो 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत सर्वेक्षण उप संभाग रामानुजगंज का प्रभारी एसडीओ बना दिया गया है जो कि अपात्र है। 12 वर्ष सेवा उपरांत राजपत्रित अधिकारी कहलाते हैं 28 वर्ष से अधिक सेवा पूर्ण करने वाले उप अभियंता आसिफ तिर्की, आर पी साय हैं उन को दरकिनार करते हुए कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह को प्रभारी एसडीओ सर्वेक्षण विभाग जल संसाधन रामानुजगंज बनाया गया जो कि सामान्य शासन विभाग के दिए गए नियम 4 अगस्त 2011 एवं माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के दिए गए आदेश दिनांक 6.7.2021 एवं 28.6.2021 के अनुसार विरुद्ध है। श्री सिंह ने बताया कि इसी संबंध में मैं 24 मई 2021 को कार्यपालन अभियंता से मिलने रामानुजगंज उनके घर में मिलने जा रहा था इसी दौरान प्रभारी एसडीओ राजेंद्र सिंह के द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा उन्होंने कहा कि मैं कालेज के समय से गुंडागर्दी कर रहा हूं तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे मैं तुम्हें एक्टो सिटी एक्ट में फंसा दूंगा तुम्हारे खिलाफ एफआईआर करा दूंगा। श्री सिंह ने बताया कि घटना के बाद मैंने लिखित शिकायत थाने में की। एसके सिंह के शिकायत पर राजेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग के कार्यपालन अभियंता को भी दी गई परंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

जूनियर को प्रभारी एसडीओ बनाए जाने पर विवाद का है पूरा मामला……. जूनियर उप अभियंता को प्रभारी एसडीओ कार्यपालन अभियंता के द्वारा बना दिए जाने के बाद मामला अब तूल पकड़ने लगा है जहां छत्तीसगढ़ डिप्लोमा उप अभियंता संघ लामबंद होने लगा है वहीं अब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी किए जाने की योजना है।

डिप्लोमा अभियंता संघ के जिला स्तरीय बैठक में भी छाया जूनियर को प्रभार देने का मामला……. छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ की बैठक बलरामपुर सिंचाई कॉलोनी में हुई थी यहां पर संघ के जिला अध्यक्ष एसके सिंह के उपस्थिति में जल संसाधन संभाग क्रमांक वरिष्ठ एसडीओ एवं वरिष्ठ उप अभियंता में व्यापक असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जूनियर उप अभियंता को प्रभार देकर वित्तीय अनियमितता की जा रही है। जिससे वरिष्ठ एसडीओ एवं उप अभियंता मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। जूनियर उप अभियंता को प्रभारी एसडीओ बनाए जाने का मामला बैठक में छाया रहा। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता के कार्यशैली पर भी विभाग के वरिष्ठ एसडीओ एवं वरिष्ठ उप अभियंताओं ने असंतोष व्यक्त किया।

हाईकोर्ट के आदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के विरुद्ध बनाया गया प्रभारी एसडीओ…… छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के विरुद्ध जूनियर उप अभियंता को प्रभारी एसडीओ का प्रभार दिया गया है।

Categorized in: