0 कलेक्टर ने ली कर्मचारी संगठनों की  बैठक
सूरजपुर।  कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने विभिन्न कर्मचारी संघो की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी से कोरोना के नियमों का पालन करते हुए कार्य करने एवं मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग तथा शारीरिक दूरी बनाकर कार्य संपादित करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अगर हमारा कोई अधिकारी-कर्मचारी कोरोना से संक्रमित होता है तो दिन में कम से कम 2 बार  फोन पर बात करें, बात करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे जल्दी स्वस्थ्य हो जायेंगे। कलेक्टर ने कहा कि पिछले कुछ दिनो में हमने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अमुलचुल परिवर्तन करने का प्रयास किया और कोविड केयर सेंटर में बेड की उपलब्धता बढ़ाई है। संकट के इस काल में हम सभी को मिलकर कार्य करना है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान भी रखना है। कलेक्टर ने आवश्वासन दिया किसी भी प्रकार का समस्या हो तो आप मुझ से बात कर सकते है। हम सभी आपस मे चर्चा कर समस्या को सुलझायेगें। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालो को प्रोत्साहित करें ताकि वे और अच्छा कर सके। बैठक में छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ, छ.ग. शिक्षक कांग्रेस, छ.ग. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शालेय शिक्षक संघ, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, कृषि अधिकारी संघ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रतिनिधीगण उपस्थित रहे। 

Categorized in: