मनेंद्रगढ़ ! सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर मनेंद्रगढ़ के सभी 7 शक्ति केंद्रों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया.इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आम जनों से कोविड19 के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की अपील की ! केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मनेन्द्रगढ़ मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया.इस दौरान शहर के फवारा चौक, श्री राम मंदिर, स्टेट बैंक के पास ,डॉक्टर करन क्लीनिक के पास ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया .इस अवसर पर अनिल केशरवानी ( भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), राहुल सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, मंडल महामंत्री रामचरित दिवेदी ,मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, पार्षद सरजू यादव ,पार्षद दयाशंकर यादव, पार्षद मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी, पार्षद रूबी पासी, श्रीमती शुशीला सिंह, आलोक जायसवाल, जे .के .सिंह, कमल केजरीवाल ,मोहन सोनखरे, मेहरबान श्रीवास्तव, श्रीमती प्रतिमा पटवा, दिलीप नायर, सभाजीत यादव, गोपाल प्रसाद बुनकर ,जशवंत कुमार, हीरा लाल रजक, अंकुर जैन, संजय सिन्धवानी, हेमन्त सोनी, प्रमोद बंसल, आशीष मजूमदार, रज्जि खनुजा,जलील शाह , अशोक नाविक, विवेक अग्रवाल , श्रीमती गीतापासी, श्रीमती भूमिका साहू, संजय पांडेय , विनीत जायसवाल ,शहबाज खान, मो वारिश खान, श्रीमती जयाकर , श्रीमती उर्मिला राव, श्रीमती शकुंतला विश्वकर्मा, रामधुन जायसवाल , हरि मिश्रा, योगेश माली, आनन्द ताम्रकार, रमाशंकर गुप्ता, श्रीमती मीनू सिंह
श्री लक्ष्मी कांत सोनी (टिंगु सोनी) श्रीमतीअनुपमा निशि, श्रीमती परवीन सिंह, श्रीमती श्यामा सेन, कुमारी रेवती सोनी,महेष्वरी सिंग, राममनोहर शाह, किशन देव शाह समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी शक्ति केंद्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आम जनों के बीच जरूरत की सामग्री का वितरण किया एवं करोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की!

Categorized in: