0 सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया जनता से जुड़ने का कार्य
0 कोरोना से बचने के उपाय व आवश्यक सामग्री कराई गईं उपलब्ध


सूरजपुर। जिले भर में सोमवार को भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के सात वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत सीधे जनता से जुड़ने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा के नेताओ ने लोगो को कोरोना जैसी महामारी से बचने के उपाय व आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने दवना के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश ने विकास के जो रास्ते चुने है वह ऐतिहासिक है।उन्होंने कहा कि भारत की ख्याति पूरे विश्व मे फैली है। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं  जिससे वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। श्रीमती सिंह ने इस दौरान सभी से मास्क लगाने सेनेटाइजर करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।


0 नपा उपाध्यक्ष ने संक्रमित बस्तियों में घर घर बांटा मास्क व सेनेटाइजर
इधर जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदान केंद्र स्तर पर सेवा ही संगठन जैसे नारों के साथ सेवा कार्य किए गया। इसी तारतम्य में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल की उपस्थिति में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री व नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद वार्ड के बस्तियों में जहां विगत दिनों कोरोना से मृत्यु भी हो गई थी। ऐसे बस्ती को चिन्हांकित कर 120 घरों में घर घर जाकर 550 नग N95 मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया। सांथ ही रितेश ने वार्ड वासियों को कोरोना से सम्बंधित सुझाव दिए और कहा बीमार होने पर तुरंत कोरोना चेक कराएँ, देर न करें, दवाई समय पर खाएँ और सबसे महत्वपूर्ण विषय की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।इस कार्यक्रम के दौरान भीमसेन अग्रवाल और रितेश गुप्ता ने कहा कि जिनमें साहस है आसमान के सपनों को देखने का जिनमें सामर्थ है उन सपनों को धरातल में लाने का ऐसे  विकास पुरुष  नरेंद्र मोदी ने इन 7 वर्षों में इस देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी है तीन तलाक, धारा 370,राम मंदिर निर्माण, देशभर में सड़कों का जाल,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पाँच लाख रुपए की राशि इलाज के लिए, उज्जवला गैस से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को छत देने का अद्भुत फैसला और इस देश को वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिगत आंतरिक मजबूती प्रदान करने का साहस, पूरे विश्व में भारत की एक अलग तस्वीर इनके कार्यकाल में नजर आने लगी है। यही कारण है कि आज इनके कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश भर में मतदान केंद्र स्तर तक भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे और आज का यह कार्यक्रम इसी तारतम्य में आयोजित था।कार्यक्रम को व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश गर्ग  ने भी संबोधित किया।मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण कसेरा,उत्तम माल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देव गुप्ता,सरोज साहू,अनिता मिश्रा, महेंद्र साहू नितेश सोनी सोनू चौबे रोशन गुप्ता विष्णु सोनी मानू कसेरा,सलमान खान,अनुज साहू बसंत साहू विनोद साहू बलदेव पैकरा शशि सोनी,नंदू सोनी उपस्थित थे। 


0 किसान मोर्चा ने मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान 
रामानुजनगर के दवना में मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष व दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर पतरापाली शक्ति केंद्र में सेवा सप्ताह के अवसर पर हनुमान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया। यहां कार्यक्रम में प्रभारी के रुप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय ने मास्क साबुन का वितरण किया केन्द्र सरकार ने गरीबों किसानों के हित में चल रहे योजना के के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम में बतौर प्रभारी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल पांडेय ,सौभाग्य दुबे, बंशी शर्मा, सचेन्द्  पटेल , अरविंद सिंह ,छोटे लाल पटेल,  अमर सिंह,  बसंत यादव  सहित सभी पोलिंग बूथ के अध्यक्ष सचिव वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


0 ओड़गी शक्ति केंद्र में हुआ आयोजन
 ओड़गी ब्लॉक मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओ ने मोदी के कार्यकाल के 7 वर्ष पूरे होने पर शक्ति केंद्र ओड़गी में कार्यक्रम रखा गया  जिसमे शिव मंदिर केचुई पारा ओड़गी  में साफ सफाई किया गया पूजा अर्चना किया गया लोगो को मास्क बाटा गया।  इसके पश्चात किसान मोर्चा के प्रदेश विशेष आमन्त्रित सदस्य बलराम सोनी के द्वारा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।जिसमे भाजयुमो मंडल ओड़गी  उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,भाजयुमो महामंत्री विजय गुर्जर, अवध प्रजापति, सुंदर प्रजापति, सखाराम प्रजापति, गोविन्द राम ,छोटू राम, सुखदेव,रंजीत प्रजापति, शंकर प्रजापति, टिंकू कुशवाहा ,सोमार साय मौजूद थे। वही  लांजित में भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य  गरीब पंडो जनजाति परिवार में राशन वितरण जिस परिवार में गमी था उनके परिजनों को चावल दाल तेल अन्य खाद्य सामग्री दिया गया। इस दौरान प्रदीप द्विवेदी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी, श्यामलाल गुर्जर जिला कार्य समिति सदस्य ,उमेश्वर गुर्जर जिला मंत्री पिछड़ावर्ग मोर्चा,कार्यक्रम प्रभारी  भाजयुमो नेता नीरज गुर्जर ,भाजयुमो नेता ओमिष जायसवाल भाजयुमो नेता अजेंद्र गुर्जर, योगेश रजवाड़े हर्षित गुर्जर ,राजू देवांगन,मनिता सोंपाकर ,गोपेश गुर्जर मौजूद रहे। शक्ति केंद्र कुदरगढ़ में  धाम में साफ सफाई किया गया बंदरों को बिस्किट एवम मुर्रा खिला कर मोदी  के सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। जिसमे मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रवीण गुर्जर, आशिष प्रताप सिंह, नरेश जायसवाल, दुर्गा गुप्ता,सोहन कुर्रे, राममोहर यादव,  विनीत यादव, दीपा यादव, रानी यादव, प्रवीण गुप्त, राजेश यादव, दिव्यांसु जायसवाल, नरेंद्र देवांगन, मनोज देवांगन, अभिनव जायसवाल, भीम देवांगन, चन्द्र कांता यादव, यादवेंद्र तिवारी, रमेश सोनी आदि उपस्थित थे।

Categorized in: