महफूज हैदर लखनपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर पी साय, पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा, अति पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंचल तिवारी के निर्देश पर नशें के विरुद्ध क्षेत्र में चलाये जा रहे अभियान के तहत 21 अप्रेल को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भरतपुर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है ।मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर रवाना होकर घेराबंदी करते हुए आरोपी कृष्ण कुमार राजवाड़े पिता संतराम राजवाड़े 26 साल निवासी भरतपुर तलवापारा को पकडा आरोपी की तलाश लेने पर उसके कब्जे से एक किलो सौ ग्राम गांजा किमत तकरीबन 15 हजार बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 20 बी के तहत घटना स्थल पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में लखनपुर-पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

Categorized in: