अंबिकापुर। लखनपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पाक्सो एक्ट के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि अमन खाण्डेकर पिता सोनसाय खाण्डेकर 24 वर्ष, निवासी डांडगांव थाना उदयपुर बीते 10 मार्च एवं 08 अप्रैल को नाबालिक को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी के द्वारा शादी करने से मना करने पर पीड़िता थाना लखनपुर में शिकायत कराने पहुंची, जिस पर केस दर्ज दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना लखनपुर से थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, महिला आरक्षक अमरावती राजवाड़े की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Categorized in: