ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर
राजेंद्र ठाकुर (राजू)

बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. विद्याचरण  शुक्ल की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. शुक्ल के जनसेवा प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्व. विद्याचरण शुक्ल का प्रदेश एवं देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यालय प्रभारी राजा चौबे, महमूद अंसारी, पार्षद रीना कुजूर, अरुण दास, जीत गुप्ता, राजा साहू, मो. सैफ अली, मनउवर मंसूरी, कुसुम, फरीद अंसारी, वकील अहमद, नवाब अली, मंटू विश्वकर्मा, इन्द्रदेव यादव, विजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: