मनेंद्रगढ़ ! जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ में कोविड केअर सेंटर खोले जाने के लिए भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए एक और अनुकरणीय पहल का माँग किया है। वर्तमान में कोविड के नए स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। जिनमे नए लक्षण बदन दर्द ,बुखार, पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने लगा है । इसी के साथ पुराने लक्षण सर्दी खांसी के मरीज भी जब कोरोना के प्रारंभिक लक्षण को पहचान कर हॉस्पिटल में यदि रात को पहुँचते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि कोविड सेंटर में केवल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ही भर्ती होगा। होना भी यही चाहिए कि कोविड पॉजिटिव मरीज ही कोविड केअर वार्ड में भर्ती होंगे। परंतु रात के समय साधन संपन्न लोग तो अपने मरीजों को बाहर लेकर चले जाते हैं परंतु आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग कहाँ जाएँ। उनके कोरोना के लक्षण को देखते हुए हॉस्पिटल स्टाफ भी सामान्य उपचार भी देने से कतराते हैं।
इन्ही बातों पर विधायक गुलाब कमरो और कलेक्टर कोरिया का ध्यान आकर्षित कराते हुए जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने मांग किया है कि सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ ,रीजनल हॉस्पिटल चिरिमिरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ के साथ ही जिला के समस्त सेंटर जहाँ कोरोना का इलाज होता है वहाँ रात में भी कोरोना जाँच की सुविधा उपलब्ध हो जिससे कि मरीज अगर पॉजिटिव हुआ तो तत्काल कोविड प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Categorized in: