कोरोना से दो की मौत कई की हालत चिंताजनक

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! विकासखंड मनेंद्रगढ़ में कोरोना का कहर जारी है शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ कोरोना अपना पांव पसार रहा है ! बुधवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड में कोरोना बम फूटा जिसमें एक ही दिन में सर्वाधिक पहली बार 77 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए वही कोरोना से दो की मौत और कई मरीजों की हालत चिंताजनक होने की भी खबर है ! मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड मनेंद्रगढ़ में जांच उपरांत 77 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये ! जिसमें मनेन्द्रगढ़ में 40, नागपुर क्षेत्र में 13, लेदरी में 6, खोंगापानी में 5, चनवारीडाँड़ में 6, चैनपुर में 4, पाराडोल में 2, केल्हारी में 1 मरीज कोरोना पाजेटिव मिलने की जानकारी मिली है! उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ विकासखंड सहित संपूर्ण कोरिया जिले में कोरोना तेजी के साथ बढ़ रहा है जिसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा 11 अप्रैल 2021 की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल 2021 की सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है जो जारी है इसके बावजूद भी कोरोना की चैन टूटने की बजाय कोरोना के मरीज अधिक मिल रहे हैं जो चिंताजनक है! पिछले वर्ष 2020 में मार्च के महीने में ही कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू किया था ! इस वर्ष 2021 में भी मार्च माह में ही कोरोना की दूसरी लहर ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है ! पूर्व में जहां कोरोना शहरी क्षेत्र में ही अधिक प्रभावशील था ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की पहुंच ना के बराबर थी ! लेकिन इस बार दूसरी लहर में कोरोना तेज गति से ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना पांव पसार रहा है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं जिससे शासन प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं ! हलाकि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना की चेन तोड़ने व कोरोना की रोकथाम के लिए संपूर्ण कोरिया जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है इसके बावजूद भी कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है जो प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भी चिंताएं बढ़ रही हैं !

बुधवार को जिले में मिले 235 कोरोना संक्रमित

कोरिया जिले में बुधवार को 235 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पहचान की गई है। अब तक 6153 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा रहा है। जिसके अनुसार आज कुल 30 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। जिसमें से 11 मरीज कोविड हास्पिटल तथा 19 मरीज होम आईसोलेशन में थे। जिले में अब तक कुल 7662 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं आज की स्थिति में कुल 1389 सैंपल कलेक्शन किया गया जिसमें कुल 235 एक्टिव केस की पहचान की गई है, तथा जिले में 1252 एक्टिव केस का इलाज जारी है। जिसमें 1177 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार कोरोना सर्वे भी संचालित है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के द्वारा 27870, ट्रूनाट के द्वारा 23846 तथा रैपिड एंटिजन के द्वारा 131513 टेस्ट किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजों को लाने हेतु एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है।

Categorized in: