अंबिकापुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति व सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने सरगुजा जिले के जिला अध्यक्ष पद के लिए विश्व विजय सिंह तोमर की नियुक्ति की।
विश्व विजय सिंह तोमर छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सहित पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। वे वर्तमान में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में कबीर वार्ड के पार्षद हैं।
भारतीय जनता पार्टी के इस महत्वपूर्ण मोर्चे के लिए विश्व विजय सिंह तोमर की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: