प्रत्येक केंद्र में लक्ष्य प्राप्ति हेतु टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

अम्बिकापुर –  कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को अम्बिकापुर के शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र भगवानपुर, नवापारा, पुलिस लाइन, सत्तीपारा, महामाया रोड तथा बिशुनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में अगले दो दिन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि लोगांे को बताएं कि लॉकडाउन में भी टीकाकरण निर्बाध रूप से निर्धारित केंद्रों में चलती रहेगी। पात्रतानुसार लोगो को टीकाकारण के लिए प्रोत्साहित करें। केंद्रों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगो की सुविधाओं तक भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वकोरोना के रोकथाम तथा बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। कोरोना चैन को ब्रेक करने में टीकाकरण महत्वपूर्ण कड़ी है।


उल्लेखनीय है कि लॉक डाउन अवधि में भी नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत 16 केंद्रों में 45  वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Categorized in: