रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित बोहला बांध से देर रात मछली चुराने का सिलसिला थम नहीं रहा है बीती रात भी मछली चोरों के द्वारा मछली चुराने के लिए बोहला बांध में जाल लगाया गया था परंतु वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद वहां से रात का फायदा उठाते हुए सभी मछली चोर भाग खड़े हुए वहीं बोहला बांध में लगाये गये जाल को विभाग के द्वारा जला दिया गया।

                                प्राप्त जानकारी के अनुसार बोहला बांध में आए दिन रात में मछली चोरों के द्वारा 10 बजे रात में जाल लगाया जाता है जिसे 3 बजे भोर के आसपास निकाल कर मछली ले जाया जाता है बीती रात भी 10-15 की संख्या में मछली चोरों के द्वारा जाल बोहला बांध में लगाया गया था जिसकी जानकारी डिप्टी रेंजर ललन प्रसाद सिन्हा को मिली तो तत्काल मौके पर वनरक्षक अनेश्वर राजवाड़े एवं सुरक्षा श्रमिक सूरज रवानी को भेजा जिनके द्वारा जब टॉर्च मारा गया तो मछली चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए वहीं जाल वन विभाग के द्वारा बांध से निकाला गया जिसे जला दिया गया। आए दिन मछली चोरों के द्वारा बोहला बांध से मछली चोरी कर लेने की सूचना पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंची थी परंतु मछली चोर फरार हो गए थे।

बड़ी संख्या में मछलियां है बोहला बांध में- बोहला बांध की मछलियों की डिमांड बाजार में काफी है वही बोहला बांध में काफी संख्या में मछली है जिस कारण यहां मछली मारने में प्रतिबंध होने के बावजूद भी मछली चोरी करने का सिलसिला वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी थम नहीं रहा है।

चोरी की मछली बेच करते हजारों की कमाई- बोहला बांध से आए दिन मछली चोरों के द्वारा बोहला बांध में जाल लगा मछली मारा जाता है फिर उसे बाजार में बेचकर हजारों रुपए की कमाई की जाती है। बोहला बांध की मछली बाजार में पहले बिकती है।

Categorized in: