रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) नगर के वार्ड क्रमांक 9 में  महामाया मंदिर के समीप बने एनीकट के सभी गेटो में सैकड़ों की संख्या में सांप आजकल प्रतिदिन रातों में देखे जा रहे हैं। जो नगर वासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

                                                 एनीकट के सभी गेट के नीचे जहां से ओवरफ्लो कर पानी निकल रहा है वहां पर साप झुंड बना बना कर सैकड़ों की संख्या में मछली खाने के लिए रहते हैं सांपों को इतनी संख्या में एक साथ देखना नगर वासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Categorized in: