कोरिया 04 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने तहसीलदार खड़गवां द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार दिनांक 03.04.2021 को ग्राम बारी, तहसील खड़गवां क्षेत्र में कुल 15 मरीजों का जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम बारी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के निवास स्थान से निश्चित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस, दिनांक 16.04.2021 तक के लिए कन्‍टेमेंट जोन घोषित किया है।

कन्टेनमेंट ज़ोन में पूर्व दिशा में सीतापारा तिराहा (पंचायत भवन मुगुम के पास), पश्चिम दिशा में बैगापारा बारी, उत्तर दिशा में शिवरतर का घर तथा दक्षिण दिशा में सत्य नारायण के घर तक क्षेत्र को शामिल किया गया है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त
कंटेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री सुधीर खलखो, तहसीलदार खड़गवां, जिला
कोरिया (मोबाईल नं. 8349560534) को नियुक्त किया गया है।

Categorized in: