मनेंद्रगढ़ ! जिला प्रशासन के सतत प्रयास व निगरानी तथा आमजन की जागरूकता से कोविड-19 टीकाकरण में तेजी आ रही है शनिवार को कोरिया जिले में 9 हज़ार से भी अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया।
कलेक्टर एसएन राठौर एवं सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए दूसरा डोज़ भी लगवाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन लगवा चुके लोगों से अपने आसपास के अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने की अपील की है। कोरिया जिले में शनिवार 3 अप्रैल 2021 की स्थिति में 9644 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें विकासखण्ड बैकुंठपुर में 2004, विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ में 2284, विकासखण्ड खड़गवां में 1993, विकासखण्ड सोनहत में 1332, तथा विकासखण्ड भरतपुर में 1628 हितग्राहियों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाया है। सबसे ज्यादा मनेंद्रगढ़ विकासखंड में लोगों ने टीकाकरण करवाया ! इसी तरह नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी में शनिवार को 403 हितग्राहियों ने टीकाकरण करवाया है। इनमें हेल्थ केअर व फ्रंटलाइन वर्कर सहित 45 से 59 आयु वर्ग में 7101 लोगों ने तथा 60 वर्ष आयु वर्ग में 2497 लोगों ने टीका लगवाया है। कोरिया
जिले के पात्र हितग्राहियों को मोबिलाइज कर टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के सुरक्षा नियमों का अवश्य पालन करें। साथ ही जिले के सभी पात्र हितग्राही बिना डरे, बिना किसी हिचकिचाहट के अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवाए।

Categorized in: