मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ अनुभाग में कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन का निर्धारित लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने जनपद पंचायत के सभाकक्ष में मनेंद्रगढ़ अनुभाग के समस्त पटवारियों, सरपंचों एवं सचिवों की एक बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ! एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने बैठक में उपस्थित पटवारी, सरपंच व सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि 16 मार्च 2021 से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें 1 अप्रैल 2021 से 45 साल से ऊपर सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन कराया जाना है जिसको लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने का कार्य किया जाए ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है जिसके रोकथाम के लिए हर व्यक्ति को जो 45 साल से ऊपर है वैक्सीनेशन कराया जाना अति आवश्यक है क्योंकि कोरोना वैक्सीन ही कोरोना संक्रमण का बचाव करेगी ! एसडीएम ने पटवारी, सरपंच व सचिवों को निर्देश दिया है कि गांव, टोला, पारा से 45 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को अधिक से अधिक अस्पताल लाकर को वैक्सीन का टीका लगवाया जाए जिससे लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके ! उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल आकर बिना किसी डर के वैक्सीन लेना चाहिए ! कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन सभी व्यक्तियों के द्वारा किया जाए सभी व्यक्ति कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सेनेटाईजर, सोशल डिस्टेंस एवं माक्स लगाकर कोरोना से अपना बचाव करें और करोना वैक्सीनेशन का दो डोज अवश्य पूरा करें ! अगर कोई भी व्यक्ति बिना माँक्स लगाए और बिना किसी वजह से घूमते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी सभी लोगों को निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है! वही एसडीएम के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेक्टर सुपरवाइजरो॑ ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है तथा टोला पारा मजरों से 45 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन लगाने हेतु प्रेरित करने निर्देशित किया है !

Categorized in: