रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– कलेक्टर के निर्देश के बाद आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुमित मेहता के नेतृत्व में नगर पंचायत का आमला एवं पुलिस अमला के द्वारा अंतर्राज्यीय नाका के समीप बिना माक्स के आने जाने वाले 50 लोगों से ₹5000 अर्थदंड की वसूली की गई वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कहा कि यह कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन भी अब सतर्क नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित रामानुजगंज में विशेष सतर्कता बरती जा रही है मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता के नेतृत्व में बीते 1 सप्ताह से लगातार बिना माक्स के घूमने वालों से अर्थदंड की वसूली की जा रही है। श्री मेहता ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वालों के विरुद्ध कलेक्टर के निर्देश पर अर्थदंड की वसूली तो की ही जा रही है वहीं कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आज 2 घंटे की कार्यवाही में 50 लोगों से ₹5000 अर्थदंड की वसूली की गई।

Categorized in: