धमतरी – नाबालिक लड़की को भगा कर शादी कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी चन्द्रहास साहू उम्र 24 वर्ष पिता डीहूराम साहू वर्षीय ग्राम बेलौदी को गिरफ्तार किया है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की 26 मई 2019 को अपने घर से रात्रि 11बजे से लापता हो गई थी।पीड़िता की माँ ने थाना में जाकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पता तलाश मगरलोड पुलिस कर रही थी।आरोपी नाबालिक लड़की से शादी कर जगह बदल- बदल कर कभी रायपुर तो कभी भिलाई में रहता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 363,376,366पाक्सो एक्ट के 4(6)तहत अपराध दर्ज रिमांड पर जेल भेज दिया है।।

Categorized in: