मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेन्द्रगढ़ थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध 2 बोरी गोवा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल दाखिल करा दिया गया है ! होली के त्यौहार पर शहर में बेचने के लिये रखे गये अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त करने में मनेंद्रगढ़ पुलिस ने सफलता प्राप्त की है ! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कोरिया
चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। इसी दौरान 21 मार्च 2021 रविवार को थाना मनेन्द्रगढ में मुखबिर से सूचना मिली कि बसोर मोहल्ला लालपुर में रहने वाला संतोष बसोर अपने पास 02 बोरी में अंग्रेजी शराब गोवा रखा है और बेचने के फिराक में है।भारी मात्रा में शराब की सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया तथा कार्यवाही हेतु पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण कुमार उके के निर्देश पर थाना मनेन्द्रगढ पुलिस तत्काल लालपुर बसोर मोहल्ला पहुंची तो सामने से संतोष बसोर अपने दोनो हाथों में बोरी लटका कर मनेन्द्रगढ की ओर आते दिखा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा जब संतोष बसोर को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई तो उसने अंग्रेजी शराब को बिक्री के लिये मनेन्द्रगढ ले जाना बताया। आरोपी के कब्जे से दो बोरी में 85 पाव यानी 15 लीटर गोवा अंग्रेजी शराब कुल कीमत 11050 रूपये का मिला। आरोपी से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी स॑तोष बसोर के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक नईम खान, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, अजय पोया, राजेश कुमार, पुरूषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: