निगेटिव आई जांच रिपोर्ट, सूरजपुर जिले के रहने वाले हैं दोनों मृतक
अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में कोरोना के संदेह पर भर्ती किए एक महिला व पुरुष की मौत से हो गई। हालांकि दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी के अनुसार 6 मई को सूरजपुर जिला चिकित्सालय से एक 50 वर्षीय महिला व 38 वर्षीय पुरूष को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां दोनों को कोविड अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि महिला बीपी व शुगर से पीडि़त थी। वहीं पुरूष पेट से संबंधित बीमारी से पीडि़त था। दोनों को सांस लेने में भी परेशानी थी। इलाज कर रहे चिकित्सक ने दोनों को कोरॉना संदिग्ध मानते हुए रैपिड किट से जांच कराई थी, इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन रैपिड किट से संतुष्ट न होने पर डॉक्टर ने पुन: आरटी पीसीआर से जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। लेकिन इसकी रिपोर्ट आने से पहले गुरुवार की रात महिला की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सुबह पुरूष की भी मौत हो गई। इस पर दोनों शवों को सुरक्षित तरीके से से सेनिटाइज करने के बाद प्लास्टिक में पैक कर परिजन को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को रायपुर से दोनों की रिपोर्ट भी आ गई, दोनों निगेटिव पाए गए हैं।

Categorized in: