अंबिकापुर। शहर के मेटल मर्चेंट लॉकडाउन में दुकान खोले जाने की अनुमति प्रदान करने हेतु कलक्टर व खाद्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को बताया कि दिन-प्रतिदिन उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
लॉकडाउन के दौरान शहर के अधिकांश दुकानें बंद हैं। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मेटल मर्चेंटों की दुकानें भी बंद कराया गया है। इसकी वजह से अब हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लॉकडाउन की वजह से परिवार की गुजारा होना भी मुशिकल हो गई है। व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोई मदद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मांग किया कि उनकी दुकानों को खोले जाने की अनुमति प्रदान करने की पहल की जाए। इस दौरान काफी सं या में मर्चेंट व्यवसायी उपस्थित थे।

Categorized in: