महिला घर में थी अकेली, बेटा अपनी पत्नी के साथ गया था ससुराल, पति गया था मवेशी चराने, आरोपी गिरफ्तर अंबिकापुर. बुधवार को घर से गायब महिला की अगली सुबह बाड़ी में पड़ी लाश मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी शिकायत मृतिका के पति ने थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा-पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु की थी। इसी बीच पता चला कि जमीन विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिर तार कर लिया।
दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर निवासी शिवप्रसाद कोरवा 65 वर्ष 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे मवेशी चराकर घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी उषा कोरवा 60 वर्ष, बेटा दीपक व बहू मंगलेश्वरी घर पर थे। इसके बाद वह दोबारा कुछ मवेशियों को लेने गांव की ओर गया। जब लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी, जबकि सास की तबियत खराब होने पर बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम महेशपुर चला गया था। उसने पत्नी की इधर-उधर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह पड़ोसी सुनील उर्फ बइगा ने बताया कि उसकी पत्नी बाड़ी में पड़ी है। जब वह घर से कुछ दूरी पर बाड़ी में गया तो पत्नी मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन, सीने सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान थे। किसी ने पत्नी की हत्या कर दी थी।
थाने में दी सूचना
पत्नी की हत्या की सूचना ग्रामीण ने दरिमा थाने में दी। सूचना मिलते ही एएसआई अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच पश्चात उन्होंने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने प्रथमदृष्टया महिला की हत्या की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु की।
जमीन विवाद में हत्या
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि गांव के ही सुरेश गोंड़ का मृतिका से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। सुरेश ने देखा कि घटना दिवस महिला घर में अकेली है तो इसका फायदा उठाकर उसने लात-मुक्के से उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर जेल भेज दिया है।

Categorized in: