अंबिकापुर। उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा राशन में गडबड़ी व कम दिए जाने का मामला सामने आया है। हितग्राहियों ने इसकी शिकायत जिला खाद्य अधिकारी से की है। हितग्राहियों का कहना है कि उन्हें राज्य व केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशन से कम राशन दिया जा रहा है।
जिला खाद्य अधिकारियों को अग्रसेन वार्डों के हितग्राहियों ने शुक्रवार को विवेकानंद वार्ड में संचालित उचित मूल्य दुकान की शिकायत की है। उनका कहना है कि वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी मापदण्डों के अनुसार दुकान संचालक द्वारा राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। निर्धारित राशन से कम राशन दिया जा रहा है। उनका कहना था कि प्रति व्यक्ति राशन केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग योजना के तहत राशन दिया जाना है, लेकिन दुकान संचालक पूरी राशन नहीं देकर उन्हें काफी कम राशन दिया जा रहा है। हितग्राहियों ने उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ सं त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हितग्राहियों को एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग योजना के तहत राशन मिलना है। हितग्राहि शबाना परवनीन के घर में ५ सदस्य हैं उसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से तीन माह का १५ किलो चावल व ३५ किलो चावल दिया जाना था। इस प्रकार ५ सदस्यों पर उसके घर में ११० किलो चावल दिया जाना था, लेकिन उसे महज ८५ किलो ही चावल दिया। इसी प्रकार आयसा जिसके घर भी ५ सदस्य हैं उसे ६५ किलो चावल ही दिया गया और शेष राशन दबा दिया गया।
केंद्र व राज्य सरकार की अलग-अलग है योजना
कोरोना महामारी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार अलग व राज्य सरकार द्वारा अलग सभी हितग्राहियों को राशन दिया जा रहा है। इन योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को नहीं होने का फायदा उचित मूल्य दुकान संचालक उठा रहे हैं और सिर्फ राज्य सरकार की योजना की जानकारी दे उसे हितग्राहियों को सौंप दे रहे हैं।

Categorized in: