मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में 24 घंटे के अंदर ही एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ! आरोपियों ने बाजार करने आई एक महिला के पर्स से 70 हजार रूपये पार कर दिए थे और महिला को पता भी नहीं चला था ! इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा ! आरोपियों के कब्जे से 68000 नगद बरामद किए गए ! मामले में जानकारी देते हुए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह बताया कि 28 जनवरी को वर्षा अग्रवाल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की 27 जनवरी को वह बैंक ऑफ इण्डिया शाखा मनेन्द्रगढ में पैसा जमा कराने गई । उसी दौरान कोई अज्ञात चोर पर्स में रखे 70 हजार रूपये चोरी कर ले गये ! रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 33/2021 धारा 379, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया एवं सम्पूर्ण घटना से पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके को अवगत कराया गया ! वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर बैंक एवं आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर कुछ संदेहियों को चिन्हाकिंत किया गया तथा उनसे पूछताछ की गई । पूछताछ में अजय बसोर उर्फ छोटू एवं एक अपचारी बालक ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली ! पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का 68 हजार रूपये बरामद किया शेष रकम को खाने पीने में उडाना बताया ! पुलिस ने आरोपी अजय बसोर उर्फ छोटू पिता मनोज बसोर उम्र 21 वर्ष निवासी बसोर पारा लालपुर थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया तथा विधि विरुद्ध बालक से 68,000 / रूपये नगद बरामद किया ! दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ! सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आर. आर. भगत , आरक्षक इस्ताक खान , जितेन्द्र ठाकुर , विद्यानन्द , राजेश रगडा , पुरुषोत्तम बघेल की सराहनीय भूमिका रही ।

Categorized in: