राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिले में 32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले में यातायात विभाग के द्वारा लगातार वाहनों की जांच कर साथ-साथ कार्यवाही एवं हाट बाजारों में लोगों को यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम साथ विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही ओवरलोड वाहन बगैर हेलमेट ,सीट बेल्ट वाहनों पर भी कार्यवाही की जा रही है। लोगों से यातायात के नियमों की पालन करने की अपील भी की जा रही है। इस अभियान के तहत बलरामपुर जिले के यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक हाईवा CG15 D 8819 पर ओवरलोड की कार्यवाही करते हुए 39 हजार की चालानी कार्रवाई की है। यातायात प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया की ओवरलोड वाहनों की जांच की जा रही थी जांच के दौरान हाईवा वाहन में ओवरलोड पाया गया जिस पर कार्यवाही की गई है। वहीं कार्यवाही लगातार चलेगी और जिन भी वाहनों मे वैद्य पेपर या ओवरलोड, बगैर हेलमेट पाया जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: