रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत सनावल में सूर्य प्रकाश नेताम मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राज्यीय एवं क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राबर्ट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गौड़ पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अंतर्राज्यीय क्रिकेट मैच छत्तीसगढ़ की वाड्रफनगर एवं उत्तर प्रदेश के अमवार टीम के बीच खेला गया वहीं क्षेत्रीय क्रिकेट मैच सनावल एवं सिलाजु के बीच खेला गया। जिसमें क्रमशः वाड्रफनगर एवं सनावल ने जीत हासिल की। जिन्हें अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि मैच के फाइनल में आप लोगों की इतनी संख्या में एकत्रित होना मैच की सफलता को दर्शाता है।निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मौका मिलता है। हम लोगों का प्रयास रहता है कि क्षेत्रीय खेल प्रतिभाएं को भरपूर मौका मिले एवं वे आगे बढ़ सके। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि उन्हें सही प्लेटफार्म मिले तो वह अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विधायक भूपेश चौबे ने रामविचार नेताम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं सनावल क्षेत्र में पहले भी आता जाता रहा हूं सनवाल विकास बहुत तेजी से हुआ है। यदि यह संभव हुआ तो नेताम जी के चलते ही हुआ।श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश का यह मैच संगम है जहां दोनों राज्यों के खिलाड़ी एवं दर्शक पहुंचते हैं। खिलाड़ियों के आपसी सामंजस्य एवं एकजुटता से ही मैच में सफलता हासिल होती है। श्री चौबे ने स्वच्छता को लेकर भी बातें कहीं। मैच आयोजन समितिके प्रमुख एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि विगत 12 वर्षों से सूर्य प्रकाश नेता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है जिसका क्षेत्रवासियों में बेसब्री से इंतजार रहता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंटू रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट 15 दिनों तक चली जिसमें क्षेत्रीय 24 टीमों ने भाग लिया वही अंतरराज्य टूर्नामेंट में 4 राज्यों के 16 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव गौतम सिंह, पंकज गुप्ता, कृष्णा रवि, प्रमोद गुप्ता विक्रम गुप्ता, मुंद्रिका सिंह, शर्मिला गुप्ता, रोहित गुप्ता कन्हैया सोनी, मुकेश सिंह अजय गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता कमाल खान सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन सूर्य प्रकाश नेता मेमोरियल क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पिंटू रहमान ने किया।

पुत्र का जिक्र आते हैं मां हुई भावुक- जब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव विधायक भूपेश चौबे ने सूर्य प्रकाश नेताम के संबंध में अपने उद्बोधन के दौरान जिक्र किया तो मां पुष्पा नेताम अत्यंत भावुक हो गई जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल से भारी मन से विदा हो गई।

रामविचार नेताम भी हुए भावुक- राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान जब उद्बोधन के लिए उठे तो सूर्य प्रकाश नेता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन क्यों होता है ? यह कहते हुए वह भी बहुत भावुक हो गए एवं कहे कि मैं यह नहीं कह पाऊंगा। श्री नेताम ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं हो या पढ़ने लिखने में होनहार हमारे छात्र-छात्राओं उन्हें आगे बढ़ने के लिए भरपूर मदद मैं करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं एवं रहूंगा।

हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित, अतिथियों का किया गया जोरदार स्वागत – सूर्य प्रकाश नेताम क्रिकेट क्लब के तत्वधान में अंतर्राज्यीय एवं क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अतिथियों का आतिशबाजी के साथ परंपरागत सैला नृत्य के साथ स्वागत किया गया। वही छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे जिन्होंने रोमांचकारी मैच का लुफ्त उठाया। वही सभी अतिथियों ने आयोजन की जमकर सराहना की एवं आयोजन समिति को बधाई दिया।

Categorized in: