मनेंद्रगढ़ । कोरोना वायरस की इस जंग में भाजपा नागपुर मंडल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹52000 की राशि जमा कराई है । कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नागपुर मंडल इकाई ने राशि एकत्रित कर ₹52000 की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा कर अनुकरणीय मिसाल पेश की है । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, उर्मिला नेताम मनोज शुक्ला श्याम बिहारी जायसवाल जमुना पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Categorized in: