शुद्ध लाल वर्मा.

मनेंद्रगढ़. -. सविप्रा उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विकासखंड मनगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाई क्षेत्र के मुख्तियार पारा में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम भी उपस्थित रहीं ! उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत लाई के मुख्तियार पारा में पूर्व सरकार के कार्यकाल से ही क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की जा रही थी लेकिन निर्माण को मंजूरी नही मिल सकी थी, सरकार बदलने के बाद विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से स्टेडियम स्वीकृत भी हुआ और अब कार्य का भूमि पूजन भी हो गया है स्टेडियम निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में हर्श का माहौल है। इसके अतिरिक्त विधाायक गुलाब कमरो ने नागपुर रामलीला मंडली को भी एक लाख पचास हजार रूपय की अनुदान राशि का चेक भी प्रदान किया! इससे पुर्व विधायक गुलाब कमरो के द्वारा सोनहत दुर्गा पूजा समिति को भी एक लाख पचास हजार रूपय का अनुदान राषी चेक भी प्रदान किया गया था।


स्टेडियम का भूमि पूजन करने के बाद विधायक विभिन्न ग्राम पंचायतो में कुल लगभग 55 लाख रुपये के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया ईस दौरान विधायक गुलाब कमरो सर्व प्रथम ग्राम पंचायत मुख्तियार पारा में 5 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह जनपद सदस्य आरती सिंह सरपंच अजय सिंह उपस्थित रहे साथ ही ग्राम पंचायत चिरईपानी में 1.5 लाख के सांस्कृतिक शेड निर्माण भूमि पूजन किया इस दौरान ग्राम पंचायत की मानमति जनपद सदस्य आरती सिंह उपस्थित रहे, इसी के बाद विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत नागपुर में 3 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जिसमें सरपंच तेज कुमार सिंह जनपद राजेष साहू उपस्थित रहे, ग्राम पंचायत हर्रा में एक लाख पचास हजार की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया इस दौरान सरपंच श्याम बाई व जनपद सदस्य राजेश साहू उपस्थित रहे ग्राम पंचायत लोहारी में 5लाख की लागत से सीसी सड़क एवं लोहारी नवापारा में 1.5 लाख की लागत से मंच निर्माण सरपंच कदमकुंवर व जनपद सदस्य बृजमोहन साहू के उपस्थिती में किया गया ग्राम पंचायत महराजपुर में 10 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क का भूमि पूजन सरपंच बुटल सिंह व राजेश साहू के उपस्थिती में किया गया कोथारी में 6.5 लाख की लागत से सीसी सड़क एवं मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया । इसी क्रम में ग्राम पंचायत चनवारी डांड़ में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से श्रीमती गौरी व कविता दीवान की उपस्थिती में किया गया


विधायक विनय जयसवाल की उपस्थिती में 15 लाख के कार्यों का भूमि पूजन
विधायक गुलाब कमरो द्वारा किए जा रहे भूमि पूजन में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के पंचायतों में मनेन्द्रगढ़ विधायक डा विनय जयसवाल भी पहुचे और उनके उपस्थिती में ग्राम पंचायत छिपछिपि में 10 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और ग्राम पंचायत पाराडोल में 5 लाख की लागत से सीसी सड़क का भूमि पूजन किया गया इस दौरान सरपंच राम सिंह नेताम अभिराज सिंह के अलरावा जनपद सदस्य जयमंगल सिंह एवं निशा श्याम उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करयाम,जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,उपाध्यक्ष राजेश साहू,, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी जिला महामंत्री रामनरेश पटेल उप सरपंच कृष्णा राय,भगवान सिंह,डॉ एस एल सिंह, अशोक बनर्जी,राज्यमंत्री प्रतिनिधि रंजीत सिंह उपस्थित रहे

Categorized in: