सुदधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़ – नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में लाइट की समस्या बनी हुई थी जिसको देखते हुए मनी नगर नगर पालिका परिषद ने लाइट की समस्या दूर करने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसके तहत राज्य शासन ने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका को 300 एलईडी लाइट की स्वीकृति प्रदान की है अब मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लाइट की समस्या दूर होकर शहर एलईडी लाइट से रोशन हो सकेगा । मिली जानकारी के मुताबिक संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने एक आदेश के तहत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ को 300 नग एलईडी लाइट की स्वीकृति प्रदान की है । मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व में प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेज कर लाइट की मांग की थी जिसकी स्वीकृति अब राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है । स्वीकृत एलईडी लाइट में 35 वाट का 100 नग व 110 वाट का 200 नग शामिल है अब मनेंद्रगढ़ शहर एलईडी लाइट से पूरी तरह रोशन हो सकेगा । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने राज्य शासन व स्थानीय विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के प्रति आभार प्रकट किया है ।

Categorized in: