बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- जिले के चौकी गणेशमोड क्षेत्र के ग्राम कोटपाली निवासी फूलचंद नाग पिता कर्मा नाग जाति नगेसिया उम्र 45 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से भरमार बंदूक लेकर अपने घर कोटपाली मे कही से शाम लगभग 6 बजे से 7 बजे के बीच पहुंचा था।

मोटरसाइकिल खड़ा करते वक्त भरमार से अचानक गोली चल गई गोली निकलते के साथ ही उसके छर्रे फूलचंद नाग के सीना में छर्रा लगने से मौके पर मृत्यु हो गया। इसकी जानकारी उसके भाई के द्वारा गणेश मोर पुलिस को दी गई। सूचना पर गणेश मोड़ चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे वही घटना स्थल को सील करते हुए जांच में जुटी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट अंबिकापुर को सूचित किया गया। मृतक का भाई जगमोहन नाग के रिपोर्ट पर मौके पर देहाती नालसी पर धारा 304 A ताहि व आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Categorized in: