कोरोना योद्धाओं का लगातार सम्मान कर रहे विधायक गुलाब कमरो

मनेन्द़गढ़! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में लाक डाउन के दौरान पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्य को देखते हुए विधायक व राज्य मंत्री गुलाब कमरो द्वारा पुलिस कर्मचारियों को एक बार फिर सम्मानित किया गया । विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र पर कार्यरत पुलिस के जवान व कोटवारों को पुष्पगुच्छ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की । इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि 22 मार्च से लेकर अभी तक पूरे लॉक डाउन अवधि में सभी पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ने अपनी डयूटी को कर्तब्य निष्ठा लगन व इमानदारी से निभाया है। 24 घंटे दिन-रात, धूप छांव में खड़ा होकर कोरोना लाक डाउन को सफल बनाया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। उन्होने सभी जनप्रतिनिधियों से पुलिस का सहयोग एवं आदर के साथ हमेशा सम्मान करने की बात कही उल्लेखनीय है कि पुर्व में भी विधायक गुलाब कमरो के द्वारा मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों पुलिस कर्मचारीयों नर्सिंग स्टाफ व कोरोना डयूटी में लगे अन्य कर्मचारीयों को भी सम्मानित किया गया था।
लाव लशकर से दूर ,खुद वाहन चला रहे है विधायक
कोरोना संकट के दौरान सबसे जरूरी है सोसल डिस्टेंस और विधायक इसका लगातार पालन भी कर रहे हैं विधायक लाकडाउन के बाद से बिल्कुल अकेले ही भ्रमण कर रहे हैं अधिकारी कर्मचारीयों को सम्मानित करने व उनके हौसला अफजाई के दौरान भी विधायक लाव लष्कर से दूर रह रहे हैं, यहां तक की विधायक इस लाक डाउन में अपने वाहन चालक एवं निजी सुरक्षा कर्मचारी के बिना ही चल रहे है।

Categorized in: