मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पदस्थ एक महिला डॉक्टर पर इलाज के लिए आने वाली महिला मरीजों से इलाज के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगा है! शिकायत पर विधायक गुलाब कमरो समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए चिकित्सकीय व्यवस्था पर सुधार लाने का निर्देश दिया है ! वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिगड़ती चिकित्सकीय व्यवस्था को लेकर विधायक गुलाब कमरो ने सीएमएचओ कोरिया व कलेक्टर कोरिया से इस दिशा में कार्यवाही करने की बात की है ! मिली जानकारी के अनुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में प्रसव कराने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरदराज से महिलाएं आती हैं जिनसे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक महिला डॉक्टर के द्वारा इलाज के नाम पर पैसा लिए जाने की शिकायत कॉफी समय से मिल रही थी ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली की एक महिला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई थी इलाज नहीं होने व इलाज के नाम पर पैसा मांगे जाने की शिकायत महिला ने की थी ! शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने 25 अक्टूबर 2020 की शाम को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और महिला डॉक्टर द्वारा पैसा मांगे जाने की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई ! विधायक गुलाब कमरो ने अस्पताल की बिगड़ती चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कोरिया कलेक्टर एवं सीएमएचओ कोरिया से बात कर चिकित्सा व्यवस्था में सुधारे लाने का निर्देश दिया है !

Categorized in: