मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 वर्षीया नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ दुर्गा पूजा देखने मंदिर गई थी जहां पर शराब के नशे में धुत 4 युवकों ने उसका अपहरण कर सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है ! पीड़िता की रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है !

मामले के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर 2020 की रात 8 बजे के आसपास एक नाबालिग बालिका अपने परिवार जनों के साथ दुर्गा पूजा देखने शिवधारा बिहारपुर मंदिर गई थी! रात 11बजे के आसपास मंदिर के कुछ दूरी पर ही अपने ममेरा भाई के साथ खड़े होकर बात कर रही थी ! इसी दौरान चार युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और नाबालिग बालिका के ममेरा भाई के साथ मारपीट कर उसे भगा दिए तथा नाबालिग बालिका का अपहरण कर चारों युवकों ने उसके साथ जबरन सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है! गैंगरेप पीड़िता नाबालिग बालिका 25 अक्टूबर 2020 के सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर पहुंची और चुपचाप घर में सो गई ! दोपहर 2 बजे के आसपास वह सोकर उठी और अपने परिजनों को अपने साथ घटित घटना की पूरी जानकारी दी ! पीड़िता नाबालिग बालिका के परिजन रात 8 बजे के आसपास उसे लेकर मनेंद्रगढ़ थाना पहुंचे और गैंगरेप की वारदात की जानकारी दी ! घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मनेंद्रगढ़ कर्ण कुमार उके ने घटना की संपूर्ण जानकारी कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह को दी ! घटना की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह मनेंद्रगढ़ थाना पहुंचे और टीम का स्वयं कमान अपने हाथ में लिया और एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित कर 5 घंटे के अंदर गैंगरेप की वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ! पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ गैंगरेप में शामिल राकेश सिंह उर्फ धीरज पिता रघुपति सिंह गोंड 25 वर्ष बड़काबहरा थाना केल्हारी, रंजीत सिंह उर्फ मुन्ना पिता मैनेजर गो॑ड 22 वर्ष लोहारी थाना पोड़ी, लक्ष्मण सिंह उर्फ चेक पिता उमेंद्र सिंह गोड़ 22 वर्ष बिहारपुर थाना मनेंद्रगढ़ एवं छोटू उर्फ बिहारी पिता भैयालाल गोड़ 19 वर्ष करौंधिया थाना बिजुरी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का निवासी हैं! ये चारों आरोपी बिहारपुर में वन विभाग में ठेकेदारी में काम करते थे! मनेंद्रगढ़ थाना में पीड़िता नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 376 (घ)(क) (2) (ढ) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला कायम किया गया है ! पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया ! उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आर्. एन. गुप्ता, आर आर भगत,आरक्षक रामप्रकाश राजवाड़े, आनंद प्रताप, जितेंद्र ठाकुर, जगन लाल अडमाचे, प्रकाश सिंह, पुरुषोत्तम बघेल, रवि सिंह, अजय पोया, सैनिक विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही!

Categorized in: