अंबिकापुर। शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया, यहां से 11 हजार रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बतौली थाना पुलिस बीते 29 अप्रैल को देवरी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिला, जो पुलिस के द्वारा रोके जाने पर नहीं रुका। पुलिस ने वाहन चालक को किसी तरह रोका और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईजी 3203 के चालक सोनू कुमार पिता महादेव राम 29 वर्ष, निवासी ग्राम उरदरा थाना लुंड्रा के विरुद्ध धारा 185, 3/181, 29/194 (डी) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने की थी। पुलिस ने वाहन चालक का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर, अपाचे वाहन को जप्त किया, और मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय द्वारा 05 मई को वाहन चालक को 11000 रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर की सक्रिय भूमिका रही।

Categorized in: