अंबिकापुर। जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने 27 अप्रैल को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने बैरक, अस्पताल, उद्योग खंड, पाकशाला और सभा भवन का भ्रमण किया। अस्पताल में बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उद्योग खंड में संचालित बांस, सिलाई और प्रिंटिंग प्रेस इकाइयों के कार्य की उन्होंने सराहना की। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस के उन्नयन के लिए कलर ऑफसेट मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। जेल में संचालित ‘सरगुजा स्कूल ऑफ आर्टÓ में पेंटिंग सीख रहे बंदियों को प्रोत्साहित किया गया। वहीं ‘सरगुजा स्कूल ऑफ म्यूजिकÓ के तहत बंदियों ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसे डीजी ने सराहा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा बंदियों के कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

Categorized in: