अंबिकापुर। नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग की शुरुआत लगभग छह वर्ष के बाद हुई। नगर में भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों को मच्छरों से मुक्त करने के लिए महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, स्वच्छता प्रभारी ममता तिवारी व आयुक्त डीएन कश्यप के द्वारा फॉगिंग कार्य के लिए कार्ययोजना बनाई थी, और तीन बड़ी फागिंग मशीन शासन से प्राप्त किया। साथ ही मशीन में डालने के लिए मच्छर रोधी दवा डेल्टामेंथ्रिन 1.25 यूएलवी की भी खरीदी की गई।

महापौर ने कहा कि पिछले कार्यकाल में पूरे 5 साल नगर में किसी भी प्रकार की दवा का छिड़काव नहीं किया गया, और न ही फागिंग कराया गया। जनादेश मिलते ही नगर निगम की टीम ने शहर वासियों को मच्छरों से बचाने के लिए फागिंग की कार्ययोजना को मूर्तरूप दे दिया है। स्वच्छता प्रभारी एमआईसी सदस्य ममता तिवारी ने कहा कि फागिंग निरंतर जारी रहेगा, नालियों में छिड़काव हेतु दवा मंगाने की प्रक्रिया चालू है। स्वच्छता के मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फागिंग नगर में 12-12 वार्डों को 4 जोन में विभक्त करके कराया जा रहा है। प्रत्येक दिन अलग-अलग जोन में जाकर दो से तीन वार्डों में फागिंग का कार्य संध्या के समय किया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत वार्ड क्रमांक 4 के अटल आवास से की गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नगर निगम के पार्षद शैलेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, अंजनी दुबे, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अवधेश पांडे, स्वच्छता निरीक्षक स्वर्ण मेहता, सफाई सुपरवाइजर तथा वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Categorized in: