अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद करने में पुलिस सफल हुई है। घटना मे प्रयुक्त 01 नग स्कूटी किया गया जप्त।

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली पुलिस टीम को 22 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि केनापारा बांध, मानस मेन्स पालर के पास कुछ लोग देशी कट्टा व कारतूस बेचने के फिराक में हैं। सूचना मिलने पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने थाना कोतवाली पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संदेहियों की घेराबंदी की और एक्टिवा स्कूटी में सवार मिले विधि से संघर्षरत बालक सहित आरोपियों पियुष दुबे पिता मनीष दुबे 18 वर्ष निवासी बौरीपारा शराब भट्टी रोड , आकाश दास पिता स्व. सहेन्दर दास 19 वर्ष निवासी केनाबांध बंगाली चौक के पास से पूछताछ करके आरोपी पीयुष के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा, आरोपी आकाश दास के कब्जे से 01 नग जिन्दा कारतूस एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से एक्टिवा स्कूटी वाहन कमांक जेएच 01 ईएन 5073 जप्त किया। देशी कट्टा व कारतूस के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर तीनों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बालिग आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, छत्रपाल सिंह, सियाराम मरावी, सदरक लकड़ा, आरक्षक देवेंद्र पाठक, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Categorized in: