ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर बलरामपुर कुसमी थाना क्षेत्र से देर रात एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। कुसमी में पदस्थ एसडीएम करुण डहरिया पर हत्या और पिटाई के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो युवक जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं।
गेहूं की सिंचाई करने निकले थे तभी पहुंचा SDM काफिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हंसपुर गांव में बिती रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अजीत राम 60 वर्ष, आकाश कुमार अगरिया 20 वर्ष और रामनरेश 60 वर्ष अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी सिंचाई करने निकले थे। इसी दौरान एक सफेद बोलेरो और एक काले रंग की थार और बोलेरो में पर एसडीएम लिखा बताया जा रहा है) अचानक मौके पर पहुंची। घायलों के अनुसार
अनुसार, थार वाहन से उतरे कुछ लोगों ने तीनों पर अचानक हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि यह हमला इतना क्रूर था कि खेत में ही चीख-पुकार मच गई। उन्हें इस गाड़ी से
अस्पताल पहुंचा और अस्पताल पहुंचते ही बुजुर्ग ने तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल तीनों को तत्काल कुसमी अस्पताल में भर्ती हैं जहां डॉक्टरों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। अजीत राम और आकाश कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है
घटना की खबर फैलते ही आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष ने समाज के छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष को सूचना दिया देखते ही देखते कुसमी क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
पोस्टमार्टम जारी,

प्रशासन पर उठे सवाल

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर प्रशासन कटघरे में खड़ा नजर आ रहा है। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला जिले के लिए बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक भूचाल साबित हो सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

समाज आक्रोश हुआ चक्का जाम

कुसमी के शिव मंदिर चौक पर आदिवासी समाज के द्वारा घंटो चक्का जाम किया गया काफी समझाने के बाद चक्का जाम हटाया गया और अपर कलेक्टर,कुसमी जनपद सीईओ, ने आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर   ब्लाक अध्यक्ष सुनिल नाग एवं समाज प्रमुखों के समक्ष मृतक के पुत्र को एक लाख रुपये तत्काल सहायता राशि प्रदान किया गया

Categorized in: