महिलाएं छोटे बच्चों के साथ रोते हुए भागते नजर आए, वीडियो हुआ वायरल

उदयपुर। सूरजपुर जिला के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महंगई में उदयपुर-सूरजपुर मार्ग पर बीते सोमवार को शाम करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने दौड़ा-दौड़ाकर कई महिला-पुरुष को डंडे से पीटा। इस दौरान छोटे-छोटे 2-4 साल के बच्चे बिलखते रहे, लेकिन इसकी परवाह नहीं की। बेरहमी की हद को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 30-40 लोग सड़क पर जान बचाकर भाग रहे थे, बच्चे रोते हुए मां-बाप के साथ सड़क पर दौड़ रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जिन महिला-पुरूषों के साथ मारपीट होना सामने आया है वे बिहार राज्य के हैं। इनके मजदूर होने की संभावना है, जो इस क्षेत्र में काम करने आए थे। भागते समय वे किसी से कुछ बताने या रुकने को तैयार नहीं थे। स्थानीय लोगों ने देखा कि उनके पास कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं था, जिससे इनके अवैध प्रवासी होने की संभावना बनी है, और इसी संदेह के आधार पर मारपीट करने जैसा वाक्या सामने आ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस को मामले की जांच करके असलियत सामने लाना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संभावित थी, तो कार्रवाई होनी चाहिए। अगर वास्तव में ये मजदूरी के तलाश में आए थे तो प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और पहचान भी यह प्रश्न है।

Categorized in: