सूरजपुर। यहां भाजपा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव व विधायक भूलन सिंह के आतिथ्य में तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
अटल जी के विचार – हमारे मार्गदर्शक,
अटल जी के आदर्श – हमारा संकल्प विषय पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी जिला प्रभारी शिवनाथ यादव भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने कहा कि
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। ।भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व विचारधारा से प्रभावित होकर डेडरी के सरपंच कामता प्रताप सिंह सहित उनके अन्य साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर राजेश महल वाला मंजीत सिंह भामरा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल जिला प्रवक्ता मुकेश गर्ग जिला मंत्री दीपक गुप्ता मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा पवन सिंह कैलाश सिदार विजय राजवाड़े किरण खेस श्यामा पांडे लीलू गुप्ता पवन कुमार साहू, नीरज कुमार गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह जी, विश्रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव सहित पदाधिकारी गण व समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

 

Categorized in: