देश (India) में मौसम (Weather) का तेजी से बदलता मिजाज परेशानी बढ़ा रहा है। उत्तर और मध्य भारत शीतलहर (Cold wave) , कोहरे और गिरते पारे (falling mercury) की चपेट में हैं, दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। अम्बिकापुर में 6-7°C, आस-पास न्यूनतम तापमान चल रहा है। इन सभी जगहों पर पिछले तीन से चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरा है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं।

अगले दो से तीन दिन इस तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। हालांकि इसके बाद ठंड में कुछ कमी आ सकती है। स्थिति को देखते हुए लोकल प्रशासन भी अपनी ओर से एफर्ट कर रहा है।

शीतलहर का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जशपुर और पेंड्रा इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का अलर्ट सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के लिए जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

Categorized in: