बलरामपुर/जिला स्तरीय प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने
कहां की आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी में किए गए व्यापक सुधार आम जनता के साथ व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों के सरलीकरण और रेट कम होने से उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर वस्तुएं उपलब्ध होंगी तथा व्यापारियों को अपने कारोबार को सुगमता से संचालित करने में मदद मिलेगी। नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हो रही है और लागू होने वाले ये नए प्रावधान देश की अर्थ व्यवस्था को और मजबूत मिलेंगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2025 को लाल किले से जीएसटी सुधारों का वादा किया गया था और लगभग 25 दिनों के अंदर जीएसटी काउंसिल ने इसे मंजूरी देकर लागू करने का रास्ता साफ कर दिया है। देशहित में एक राष्ट्र-एक टैक्स की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल,गोपाल कृष्ण मिश्रा,ज़िला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, दीनानाथ यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव,मुकेश गुप्ता,गौतम सिंह,विजय प्रताप सिंह,रजनी सोनी, शिवमंगल सिंह राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Categorized in: