बिजली विभाग पर अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया आईजी ने

अंबिकापुर। शहर के सदर रोड में स्थित कदम्मी चौक के पास सड़क पर गिरे विद्युत तार से उलझकर स्कूटी सवार गिर गया, जिसमें उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। सिर का नस फट जाने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया है। विद्युत विभाग की लापरवाही को देखते हुए इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक सोनी शहर के बौरीपारा का रहने वाला है। आईजी सरगुजा संभाग को लिखित शिकायत करके वह बताया था कि उसके बड़े पिता सुरेश सोनी 2 जुलाई की सुबह 5 बजे स्कूटी से अपने घर से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे, तभी सदर रोड स्थित कदम्मी चौक के पास टूटकर गिरे बिजली के तार में उलझने से वे स्कूटी से सड़क पर गिर गए थे, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में सिर का नस फट जाने से चिकित्सक ने रायपुर रेफर कर दिया है, यहां डीकेएस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सुरेश सोनी के भतीजा अभिषेक सोनी की शिकायत पर आईजी के निर्देश के बाद कोतवाली थाना में बिजली विभाग के खिलाफ धारा 289 व 125 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है

Categorized in: