कंठी में हुए हादसे का सच कुछ ऐसा कि चली गई एक की जान, मां-बेटा जीवन-मौत से जूझ रहे
पुलिस ने इनोवा वाहन के चालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार करके किया है केस दर्ज
अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में दुकान में घुसी इनोवा वाहन की चपेट में आने से हुई वृद्ध महिला की मौत और घायल मां-बेटे के मामले में पुलिस ने वाहन चालक सहित चार आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। हादसे का सच हिट एंड रन का संकेत दे रहा है। खुद शराब पीने और चालक को शराब पिलाने के बाद इनोवा में सवार युवकों ने गाड़ी तेज रफ्तार में चलाने कहा और दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें महिला की जान चली गई, मां-बेट जीवन-मौत से अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं।
सरगुजा जिला के ग्राम कंठी निवासी खेलसाय राजवाड़े पिता बालसाय राजवाड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 29 जून को दोपहर 2.30 बजे उसकी मां सिवन्ती सब्जी बेचने अंबिकापुर जा रही थी और उसके मामा की लड़की हीरामनी राजवाड़े अपने पुत्र आर्यन के साथ ससुराल ग्राम तेन्दुआ, पटना जिला कोरिया जाने के लिए घर से निकली थी। तीनों रामाशंकर के दुकान के पास मुख्य मार्ग के किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दरिमा की तरफ से आ रही इनोवा क्रमांक सीजी 10 एनबी 7200 का नशे में धुत्त चालक बुधसाय अगरिया इन्हें ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मां सिवन्ती राजवाड़े, बहन हीरामनी व भांजा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान सिवन्ती की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इनोवा वाहन वहीं पर पलट गई। इनोवा वाहन में चालक बुधसाय अगरिया निवासी कुनिया, लक्ष्मण बघेल निवासी सरभंजा, चमन उर्फ संतोष अगरिया निवासी रोपाखार, सुनेश अगरिया निवासी सरभंजा थाना कमलेश्वरपुर, मैनपाट सवार थे। वाहन चालक बुधसाय अगरिया से वाहन को तेज रफ्तार में क्यों चला रहे थे, पूछने पर वह बताया कि चारों मैनपाठ में एक साथ शराब पीने के बाद अंबिकापुर जा रहे थे। कंठी के पास पहुंचे तो लक्ष्मण बघेल, चमन उर्फ संतोष अगरिया, सुनेश अगरिया तीनों बोले कि जल्दी अंबिकापुर पहुंचना है, गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाओ। जल्दी नहीं पहुंचाने पर इनके द्वारा किराया काट लेने की बात कही गई। इसके बाद वह वाहन की रफ्तार बढ़ा दिया, जिससे दुर्घटना की स्थिति बनी। हीरामनी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है। 5 वर्षीय बालक आर्यन को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। किये है। इनोवा क्रमांक ब्ळ 10छठ-7200 के चालक बुधसाय अगरिया यह जानते हुये कि अत्याधिक शराब का सेवन कर नशे में वाहन चलाने पर दुर्घटना होने से किसी कि जान का क्षति हो सकती है। इसके बावजूद भी इसके द्वारा शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाते एक्सीडेंट किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, 185 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 3(5) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: