अंबिकापुर। पुराने लेनदेन को लेकर महिला के घर देर रात पहुंचे लोग दरवाजा नहीं खोलने पर बलपूर्वक धक्का देने लगे, जिसमें कुण्डी के पास दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपियों की हरकत को देखकर जब महिला दरवाजे पर आई तो वे धक्का-मुक्की करने लगे। कोतवाली और गांधीनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से की गई अलग-अलग रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जैन बेकरी गली, मिशन चौक निवासी सरिता माथुर ने पुलिस को बताया है कि उनके पुत्र अभिषेक माथुर का मिथलेश सोनी से पुराना लेनदेन है, इसे मिलकर निपटाने के लिए 28 मई को रात 10.55 बजे मुन्नु सोनी अभिषेक माथुर को फोन करके जनपदपारा रोड में बुलाया। अभिषेक माथुर अपने परिचित निलेश जायसवाल, शुभम जायसवाल, अभिषेक सिंह के साथ जनपदपारा रोड में गया, यहां मुन्नु सोनी, मिथलेश सोनी व अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी अभिषेक माथुर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और थाना कोतवाली में अभिषेक माथुर, निलेश, शुभम, अभिषेक सिंह और मुकेश माथुर के नाम पर रिपोर्ट दर्ज करा दिए। मारपीट में मुकेश माथुर, अभिषेक माथुर और शुभम जायसवाल को भी चोट आई है, इस संबंध में अभिषेक माथुर भी थाना कोतवाली में रिपोर्ट कराया है। सरिता ने बताया है कि जनपदपारा रोड में हुई घटना के बाद उनका लड़का अभिषेक माथुर फोन करके बताया कि मुन्नु सोनी, मिथलेश सोनी व उनके साथी उन्हें मारपीट करने के लिए खोज रहे हैं, दरवाजा बंद करके रखना। इसके बाद वह घर का दरवाजा बंद करके अंदर सो रही थी। 29 मई को देर रात 2 बजे मुन्नु सोनी, मिथलेश सोनी व उसके साथी घर आकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिए। दरवाजा नहीं खोलने पर वे घर के दरवाजा को धक्का देने लगे, जिस कारण दरवाजे के कुण्डी के पास का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। जब वह दरवाजे पर गई तो गालीगलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे, और धमकाते हुए चले गए। रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: