मायके पक्ष ने पति पर मानसिक प्रताड़ना सहित लगाया गंभीर आरोप  

अंबिकापुर। विवाह के महज ढाई माह बाद एक नवविवाहिता ने जहर सेवन करके आत्महत्या कर ली, उसे होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायके पक्ष ने पति पर दूसरी युवती से बातचीत करने, जान से मारने की धमकी देने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पत्नी अलग मोबाइल फोन की मांग को लेकर नाराज थी, इसी गुस्से में उसने जहर खा लिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका आकृति पटेल की शादी 20 अप्रैल को बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम इंजानी निवासी सुशील पटेल से प्रेम विवाह के रूप में, सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतका की मां सुषमा पटेल व पिता श्रवण पटेल ने अपने बयान में बताया है कि शादी के करीब एक माह बाद आकृति ने फोन करके बताया था कि उसका पति किसी दूसरी लड़की से बात करता है। जब वह इसके बारे में पूछती थी तो कोई जवाब में जान से मारने की धमकी मिलती थी। पति का मोबाइल खराब होने पर उसने आकृति का मोबाइल अपने पास रख लिया, जिससे वह मायके वालों से भी बात नहीं कर पा रही थी।

मृतका की मां ने बताया कि 3 से 6 जुलाई तक उनकी बेटी से कोई बातचीत नहीं हुई। 7 जुलाई को समधन से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि मोबाइल और दूसरी लड़की से बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है। करीब 15 मिनट बाद दामाद सुशील ने फोन करके बताया कि आकृति दवाई खा ली है। परिजन तत्काल इंजानी के लिए निकले, लेकिन रास्ते में पता चला कि आकृति को वाड्रफनगर अस्पताल से अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मायके पक्ष का कहना है कि उपचार के दौरान उल्टी में सल्फास का तेज गंध आ रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 8 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

मोबाइल खरीदकर देने कर रही थी जिद्द

मृतका के पति सुशील पटेल ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि 7 जुलाई की सुबह उसकी सास का फोन आया था, उसने पत्नी से बात करने के लिए कहा, लेकिन आकृति ने बात करने से इन्कार करते हुए कहा कि उसे अलग मोबाइल चाहिए। उसने बाद में नया मोबाइल फोन खरीदकर देने और अभी इसी मोबाइल का इस्तेमाल कर लेने के लिए कहा था। सुशील के अनुसार वह घर के बाहर काम करने चला गया। कुछ देर बाद पत्नी उल्टी करते हुए बाहर आई। उल्टी में सल्फास का आधा घुला गोली नजर आया। पूछने पर उसने इशारे से दो गोली खाना बताया। 

Categorized in: