संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने निजी अस्पताल के पास से आरोपी को कब्जे में लिया
अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने नमनाकला अंबिकापुर निवासी तेज प्रताप यादव के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।
बता दें कि आबकारी आयुक्त श्याम धावडे सर के निर्देश व उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में सरगुजा संभाग में आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में लगी है। इसी क्रम में 7 जून को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से मिली सूचना पर बरगाहपारा नमना निवासी तेज प्रताप यादव के घर में टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं था। घर में मौजूद उसकी दूसरी पत्नी ने बताया कि वह अपनी पहली पत्नी के साथ तेज मेडिकल अस्पताल गया है। आबकारी उड़नदस्ता की टीम अस्पताल जाकर तेज प्रताप यादव को कब्जे में लेकर घर लाई और तलाशी ली तो रसोईघर में 30 लीटर महुआ शराब मिला। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू की भूमिका सराहनीय रही।

Categorized in: