सुदधु लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़। नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 एवं 17 के निर्माण कार्यों के लिए 74.24 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वार्ड क्रमांक 12 नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 17 नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड है दोनों ने ही नगरी प्रशासन व विकास विभाग मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उक्त आशय की जानकारी नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने देते हुए बताया कि संचालनालय नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्रालय इंद्रावती भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा जारी अपने आदेश में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 में मस्जिद पारा में नाटक के घर से पोस्ट ऑफिस के पास तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10.54 लाख, मस्जिद पारा में एजाज हुसैन के घर से मस्जिद तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 3.95 लाख, मस्जिद पारा में सलीम के घर से कल्लू पटाखा वाले के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 2.07 लाख, पुराने नगर पालिका कार्यालय के पीछे इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लॉक निर्माण कार्य के लिए 18.87 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में विभिन्न स्थानों में विद्युत पोल विस्तार कार्य के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है वही वार्ड क्रमांक 17 में राजेंद्र जायसवाल के घर के पास उषा सिंह के घर तक आरसीसी रोड निर्माण के लिए 2.10 लाख, वार्ड क्रमांक 17 में पाक के पीछे गौरव गुप्ता के घर से जोड़ा तालाब के किनारे तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 3.73 लाख, वार्ड क्रमांक 17 में जोड़ा तालाब पार्क में चेकर टाइल्स एवं बाउंड्री वाल जीर्णोद्धार कार्य के लिए 2.98 लाख एवं वार्ड क्रमांक 17 में विभिन्न स्थानों में विद्युत पोल विस्तार कार्य के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है कुल मिलाकर वार्ड क्रमांक 12 एवं 17 के निर्माण कार्यों के लिए 74.24 लाख रुपये की स्वीकृति नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ को प्रदान की गई है ! नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव डेहरिया के प्रति आभार प्रकट किया है।

Categorized in: