भैयाथान (दीपक गुप्ता)- जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर बी तिवारी , मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार एक्का तकनिकी सहायक लक्की बाबु एक्का एसडीओ राजेश कुमार कुजुर के सयुक्त टीम ने आज तड़के प्रात: 8:00 बजे ग्राम पंचायत बड़सरा व बसकर मे चल रहे मनरेगा निर्माण कार्यो की समीक्षा कर औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर बी तिवारी ने कहा कि मनरेगा मजदुरो को सुरक्षा के दृष्टि से मास्क , सेनिटाईजर , का उपयोग करने मजदुरो के कार्य स्थल पर कार्य करने से पहले व कार्य करने के बाद साबुन से हाथ धुलवाने तथा मनरेगा के तहत चल रहे कार्य मे व्यापक रूप से सुधार लाने के आवश्यक दिशानिर्देश दिये जनपद सीईओ तिवारी ने मजदुरों के गोदी का सही माप एवं कार्य के गुणवत्ता मे सुधार लाने के लिऐ मनरेगा मेटों विशेष रुप से ध्यान देने को कार्य के गुणवत्ता मे सुधार नही लाने वाले मेंटो तत्काल कार्य से निकाल कर उसके जगह पर नये जिम्मेदार मेंट रखने की बात कही सीईओ भैयाथान ने ग्राम पंचायत बड़सरा चल रहे डबरी निर्माण कार्य मे स्वयं श्रम दान कर मजदुरो को कार्य के गुणवत्ता मे सुधार के तरिको को प्रैक्टिकल कर के बताया गोदी माप मे अंकलन होने पर मजदुरो को माप के अनुशार राशि कि भुगतान के लिऐ तकनीकी सहायक लक्की बाबु एक्का को निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ आर. बी. तिवारी , एसडीओ राजेश कुमार कुजुर , तकनीकी सहायक लक्की बाबु एक्का जनपद सदस्य सुनील साहू , सरपंच प्रतिनिधि जगनारायण सिंह , चंद्रिका यादव , प्रदीप यादव , कलेश सिंह, वही ग्राम पंचायत बसकर से सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह , बालसाय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Categorized in: